HP TET Admit Card 2024: एचपी टीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, परीक्षा 15 नवंबर से शुरू
Abhay Pratap Singh | November 12, 2024 | 01:34 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 एग्जाम 15, 17, 24 और 26 नवंबर को दो पालियों में 150 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) नवंबर सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (HP TET 2024) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपी टीईटी 2024 नवंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश टीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचपी टेट 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टीईटी हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एचपी टीईटी एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एचपी टीईटी 2024 एग्जाम 15, 17, 24, 26 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
Also read HTET 2024: एचटीईटी रजिस्ट्रेशन bseh.org.in पर कल से शुरू; परीक्षा तिथि और मार्किंग स्कीम जानें
एचपी टीईटी एग्जाम 2024 पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और पीएच उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। टीईटी परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। एचपी टीईटी पेपर में 1-1 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।
HP TET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपी टीईटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- कैंडिडेट टीईटी परीक्षा टैब खोलें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें
- एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Bihar NEET UG Counselling 2024: बिहार नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, च्वॉइस फिलिंग कल से शुरू
बिहार नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को NEET UG 2024 एडमिट कार्ड, UGMAC 2024 रैंक कार्ड, च्वाइस स्लिप का प्रिंटआउट, अलॉटमेंट लेटर सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल