HP DElED Counselling 2026: बची हुई 947 सीटों के लिए राउंड 2 की प्रक्रिया 15 से 16 सितंबर तक, अधिसूचना जारी

Santosh Kumar | September 12, 2026 | 01:57 PM IST | 2 mins read

मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों की शेड्यूल के अनुसार लिस्ट और डीएलएड काउंसलिंग प्रोसेस के लिए बची हुई कैटेगरी-वाइज रिजर्व सीटों की लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पब्लिश की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपी बोर्ड) ने डीएलएड सेशन 2026-28 के लिए काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। 947 बची हुई सीटों को भरने के लिए यह दूसरा राउंड 15 से 16 सितंबर तक चलेगा। इसके जरिए राज्य के सरकारी डाइट और प्राइवेट संस्थानों की रिक्त सीटें भरी जाएंगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी की है।

2 साल के डीएलएड सेशन (2026–28) में प्रवेश के लिए बची हुई सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग का राउंड 2, जो डीएलएड सीईटी 2026 की मेरिट पर आधारित है, धर्मशाला में बोर्ड हेडक्वार्टर में तय डेट पर सुबह 10 बजे से जारी रहेगा।

HP DElED Counselling 2026: मेरिट के आधार पर प्रवेश

मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों की शेड्यूल के अनुसार लिस्ट और डीएलएड काउंसलिंग प्रोसेस के लिए बची हुई कैटेगरी-वाइज रिजर्व सीटों की लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पब्लिश की जाएगी।

जारी अधिसूचना के जरिए बोर्ड ने काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद मेरिट लिस्ट और गाइडलाइंस के अनुसार, तय तारीख पर धर्मशाला में बोर्ड हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करें।

Also read DUSU Elections 2026: चुनाव से पहले एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास के एकेडमिक रिकॉर्ड पर उठे सवाल

HP DElED Counselling 2026: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों (10वीं और 10+2), हिमाचली बोनाफाइड रेजिडेंट सर्टिफिकेट, कैटेगरी/सब-कैटेगरी से जुड़े सर्टिफिकेट और जरूरी हलफनामे की ओरिजिनल कॉपी और अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

साथ ही, वेबसाइट पर उपलब्ध 'बायो-डेटा फॉर्म' की भरी हुई कॉपी भी लानी होगी। ईडबल्यूएस, ओबीसी और 'वार्ड ऑफ एक्स-सर्विसमैन' श्रेणी के उम्मीदवार सक्षम अधिकारी द्वारा जारी/अटेस्ट किया गया हलफनामा या सर्टिफिकेट जमा करें।

उम्मीदवार को मेरिट के आधार पर सीट केवल एक बार अलॉट की जाएगी, सीट के लिए रिक्वेस्ट करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थान का चुनाव करें। अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]