Haryana NEET PG Counselling 2024: हरियाणा नीट पीजी राउंड 1 शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 नवंबर को
Santosh Kumar | November 19, 2024 | 12:03 PM IST | 1 min read
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए दो मुख्य राउंड हैं - राउंड 1 और राउंड 2, इसके बाद मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक ने हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार एमडी/एमएस कोर्स में एडमिशन के लिए 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केवल नीट पीजी क्वालिफाइड उम्मीदवार ही काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hry.online-counselling.co.in के माध्यम से शेड्यूल देख सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
जानकारी के लिए बता दें कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय, हरियाणा की ओर से हरियाणा NEET PG 2024 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करता है।
Haryana NEET PG Counselling 2024: आवेदन शुल्क
हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए दो मुख्य राउंड हैं - राउंड 1 और राउंड 2, इसके बाद मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। हरियाणा नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 नवंबर को जारी किया जाएगा।
हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सरकारी कॉलेजों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 25,000 रुपये और निजी कॉलेजों के लिए 2,00,000 रुपये है।
Haryana NEET PG Counselling Schedule: राउंड 1 का शेड्यूल
योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 शेड्यूल देख सकते हैं-
|
काउंसलिंग शेड्यूल (राउंड-1) |
डेट |
|---|---|
|
ऑनलाइन वेब पोर्टल पर पंजीकरण |
18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
|
ऑनलाइन जानकारी में संपादन (यदि कोई हो) |
18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
|
विकल्प भरना और ऑनलाइन विकल्प लॉकिंग |
18.10.2024 से 24.11.2024 (11:59 PM तक) |
|
सीटों का प्राथमिक आवंटन |
27.11.2024 |
|
प्राथमिक आवंटन सूची पर आपत्तियाँ (यदि कोई हो) |
27.11.2024 |
|
आपत्तियों के निवारण के बाद आवंटन सूची |
27.11.2024 |
|
शुल्क भुगतान (ऑनलाइन) |
27.11.2024 से 30.11.2024 (11:59 PM तक) |
|
दस्तावेजों का सत्यापन |
01.12.2024 से 02.12.2024 |
|
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल एडमिशन लेटर |
02.12.2024 से 04.12.2024 |
|
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग की अंतिम तिथि |
04.12.2024, 05:00 PM तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल