सरकारी मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले पर एससी-ओबीसी छात्रों को हरियाणा सरकार देगी छात्रवृत्ति
Santosh Kumar | April 14, 2025 | 04:43 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये प्रति वर्ष की है।’’
नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार (13 अप्रैल) को घोषणा की कि देश भर के किसी भी सरकारी कॉलेज में मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेने वाले राज्य के सभी एससी और ओबीसी छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा। सीएम ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।
सैनी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये प्रति वर्ष की है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण प्रदान किया है।
इसके अलावा, 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को देश में पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये और विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जाता है।"
Also read हरियाणा सरकार निजी और सरकारी स्कूलों में शिक्षा के बीच की खाई को पाटने की कर रही कोशिश: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने लोगों को वैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महात्मा फुले की जयंती भी है, जो महान समाज सुधारक, लेखक और विचारक थे। सैनी ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले के आदर्श हमें सही राह दिखाते हैं। इसी सोच के साथ पीएम मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच