NCERT Pirated Books: एनसीईआरटी की पायरेटेड किताबें बेचने के आरोप में स्नातक गिरफ्तार, 5000 प्रतियां जब्त
Press Trust of India | March 13, 2026 | 09:27 PM IST | 1 min read
पुलिस ने बताया कि पाठ्यपुस्तकों की जांच के लिए एनसीईआरटी के अधिकारियों को बुलाया गया और उन्होंने पुष्टि की कि किताबें नकली थीं।
नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी इलाके में एक गोदाम पर पुलिस की छापेमारी के बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की 5,000 से अधिक नकली (पायरेटेड) पाठ्यपुस्तकें जब्त की गई हैं। इस मामले में पुलिस ने एक स्नातक को गिरफ्तार किया है।
एनसीईआरटी की कक्षा एक से 12वीं तक की इन पुस्तकों को दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में नकली शैक्षणिक सामग्री के वितरण में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद जब्त कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अरविंद कुमार नामक आरोपी को विशिष्ट सूचना के आधार पर अपराध शाखा द्वारा शाहबाद दौलतपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है।
पुलिस के अनुसार, एक दल दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नकली शैक्षणिक सामग्री छापने और वितरित करने वाले एक संदिग्ध गिरोह पर नजर रख रहा था।
अधिकारी ने बताया, “एक सूचना के आधार पर, 12 मार्च को टीम को पता चला कि शाहबाद दौलतपुर स्थित एक गोदाम में एनसीईआरटी की नकली किताबों की एक बड़ी खेप बाजार में बेचने के लिए रखी गई थी।”
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और 5,011 नकली किताबों का पूरा जखीरा जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
अगली खबर
]UPPSC Computer Assistant Result 2025: यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 169 कैंडिडेट सफल
यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक भर्ती 2025 के लिए प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही द्वितीय चरण हिंदी टाइपिंग (कंप्यूटर पर) की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार