Trusted Source Image

UPPSC Computer Assistant Result 2025: यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 169 कैंडिडेट सफल

Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 07:42 PM IST | 2 mins read

यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट 2025 परीक्षा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट 2025 परीक्षा 6 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 13 मार्च को विज्ञापन संख्या ए-4 / ई-1/2025 के तहत कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट रिजल्ट 2025 में कुल 169 कैंडिडेट को सफल घोषित किया गया है।

यूपी कंप्यूटर असिस्टेंट परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

प्रथम चरण की परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही द्वितीय चरण हिंदी टाइपिंग (कंप्यूटर पर) की परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। लिखित परीक्षा 6 फरवरी, 2026 को लखनऊ एवं प्रयागराज जिले में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 7,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परीक्षा परिणाम पूर्णतया प्रोविजनल है। उक्त परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कट ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।”

Also readUPPSC APO Admit Card 2026: यूपीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जल्द, परीक्षा 22 मार्च को

आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा कि, “उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला उम्मीदवारों का परिणाम, विशेष अपील संख्या-475 (D) में उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश और निर्णय के अधीन होगा।”

यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए द्वितीय चरण की परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2025 के लिए कुल 21,276 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवारों को यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPPSC Computer Assistant Result 2025: कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं और होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें। इसके बाद, ‘कंप्यूटर असिस्टेंट (यूपीपीएससी) एग्जाम 2025 (टाइपिंग परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची) लिंक पर क्लिक करें। नए पेज में पीडीएफ ओपन होगी। Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications