Trusted Source Image

UPPSC APO Admit Card 2026: यूपीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को

Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 06:21 PM IST | 2 mins read

यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 182 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 182 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 12 मार्च को विज्ञापन संख्या: A-8/E-1/2025 के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्स साइज फोटो, एक मूल पहचान पत्र एवं फोटोकॉपी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के पात्र होंगे। यूपी एपीओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है।

Also readUPPSC Staff Nurse Unani Admit Card 2026: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा एक सत्र में सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक प्रदेश के 8 जिलों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को यूपीपीएससी एपीओ हाल टिकट में दिए गए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC APO Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी एपीओ हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘कैंडिडेट कॉर्नर - डाउनलोड एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
  • यूपी एपीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण की मदद से हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications