Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 09:16 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स यूनानी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जेख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी परीक्षा 2026 परीक्षा में बैठने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित उम्मीदवार की संबंधित जानकारी शामिल होती है।
Also read SSC JE Exam Date 2025: एसएससी जेई परीक्षा के लिए पेपर 2 शेड्यूल ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को लखनऊ में आयोग के परीक्षा भवन (भूतल एवं प्रथम तल) में आयोजित की जाएगी। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी परीक्षा दो घंटे की होगी, जो सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक चलेगी।
स्टाफ नर्स यूनानी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।