Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read
एसएससी जेई 2025 पेपर 1 में सफल कैंडिडेट ही पेपर 2 में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 मार्च को जूनियर इंजीनियर (JE - सिविल, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के लिए पेपर 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एसएससी जेई पेपर 2 का आयोजन 7 अप्रैल, 2026 को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) मोड में किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 3 से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
नीचे सारणी में उम्मीदवार एसएससी जेई परीक्षा 2025 पेपर 2 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | टियर | परीक्षा कार्यक्रम |
|---|---|---|---|
| 01 | जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल & इलेक्ट्रिकल) एग्जाम 2025 (पेपर 2) | पेपर 2 (सीबीई) | 7 अप्रैल, 2026 |
Also readSSC JE Paper 1 Result 2025: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का परिणाम 6 मार्च को घोषित किया गया है। सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए कुल 11,593 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए 4,014 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एसएससी जेई पेपर 1 में सफल कैंडिडेट ही पेपर 2 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,731 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गहै।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी जेई पेपर 2 शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं: