Trusted Source Image

SSC JE Paper 1 Result 2025: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | March 6, 2026 | 02:52 PM IST | 2 mins read

एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा के दूसरे पेपर के आयोजन का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट कर सकते हैं।

एसएससी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 13 दिसंबर, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 13 दिसंबर, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा, 2025 के पेपर 1 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पेपर 1 रिजल्ट के साथ-साथ ब्रान्चवाइज कटऑफ अंक भी जारी किया है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग ब्रान्च के लिए कुल 11,593 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रान्च के लिए 4014 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

उम्मीदवारों से प्राप्त अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और आवश्यकतानुसार उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग पेपर-I (CBE) के परिणाम तैयार करने के लिए किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी, पेपर-I के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के साथ-साथ उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों के अंक, आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर अपलोड किए जाएंगे।

SSC JE Result 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत

श्रेणी
न्यूनतम क्वालीफाइंग प्रतिशत
आवश्यक अंक
अनारक्षित/सामान्य
30%
60 अंक
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर)
25%
50 अंक
अन्य सभी श्रेणियां (एससी/एसटी/PwD आदि)
20%
40 अंक

SSC JE Cutoff 2205: सिविल इंजीनियरिंग कटऑफ

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
उपलब्ध उम्मीदवार
अनुसूचित जाति
109.24462
2766
अनुसूचित जनजाति
106.85210
1206
अन्य पिछड़ा वर्ग
124.45815
4536
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
117.90628
1539
अनारक्षित/सामान्य
127.22748
1321
अन्य PwD (दिव्यांग)
40.01300
53
कुल

11593

Also read UPSC IFS Mains Interview 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए डिटेल्स अपडेट करने की विंडो ओपन

SSC JE Cutoff 2205: इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग कटऑफ

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
उपलब्ध उम्मीदवार
अनुसूचित जाति
112.05213
917
अनुसूचित जनजाति
102.86832
350
अन्य पिछड़ा वर्ग
127.30120
1464
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
115.36583
639
अनारक्षित/सामान्य
127.30120
542
अन्य PwD (दिव्यांग)
44.18208
33
कुल

4014

SSC JE Selection Process: चयन प्रक्रिया

  1. पेपर-I - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)।
  2. पेपर-II - कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT मोड)।
  3. दस्तावेज सत्यापन - उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन उपयोगकर्ता विभागों द्वारा किया जाएगा।
  4. चिकित्सा परीक्षण - अंतिम स्वास्थ्य मूल्यांकन।

SSC JE Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?

एसएससी जेई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 से 13 दिसंबर, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पेपर 2 के लिए अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकते हैं। आयोग ने कई शिफ्टों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का उपयोग किया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications