Saurabh Pandey | March 6, 2026 | 07:56 AM IST | 1 min read
आईबी एसीआईओ टियर-II 2026 का परिणाम पीडीएफ गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलीजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (IB ACIO) ग्रेड 2/एग्जिक्यूटिव पद के लिए टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबी एआईसीओ टियर-II वर्णनात्मक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-II परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। मेरिट सूची पीडीएफ में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आईबी एसीआईओ टियर 2 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आगामी सप्ताहों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के कार्यक्रम और कॉल लेटर डाउनलोड करने संबंधी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया, कुल रिक्तियों की संख्या से 10 गुना अधिक होती है, जो उम्मीदवारों के पहले चरण के अंकों और नॉर्मलाइजेशन पर आधारित होती है। इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% (50 में से 17 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य है।