Trusted Source Image

UP Police SI Exam City Slip 2026: यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप जल्द आने की संभावना, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 5, 2026 | 03:18 PM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पुलिस एसआई 2025 परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप जांच सकेंगे।

यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शहर सूचना पर्ची में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। इस भर्ती के लिए 1,575,760 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी पुलिस एसआई एग्जाम का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाएगा। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। यूपी पुलिस एसआई हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल पहचान पत्र लाना होगा।

Also readUPPSC PCS Mains 2025: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा की समयावधि में किया गया बदलाव, संशोधित कार्यक्रम जांचें

यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,543 उप-निरीक्षक के पदों को भरा जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और फिर अंतिम योग्यता सूची चरण को शामिल किया गया है। नवीनतम अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पोर्टल पर विजिट करें।

UP Police SI Exam City 2026 Kab aayegi: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे:

  • यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप का प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications