Abhay Pratap Singh | March 10, 2026 | 09:56 AM IST | 4 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 टियर 2 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए अंतिम मेरिट सूची/अंतिम चयन में अपनी उम्मीदवारी पर विचार कराने हेतु विकल्प-सह-वरीयता भरना अनिवार्य है।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE) 2025 के लिए विकल्प सह वरीयता (Option-cum-Preference) लिंक सक्रिय कर दिया है। आधिकारिक घोषणा के बाद अब टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल विकल्प सह वरीयता लिंक 9 मार्च से 12 मार्च, 2026 तक शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगा। अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को विकल्प फॉर्म भरकर जमा करना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों द्वारा विकल्प-सह-वरीयता को संशोधित किया जा सकता है।
उम्मीदवार द्वारा अंतिम रूप से प्रस्तुत किया गया विकल्प-सह-वरीयता ही फाइनल माना जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान अपना विकल्प-सह-वरीयता नहीं भर पाते हैं, उन्हें अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम योग्यता सूची/अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा।
Also readSSC JE Paper 1 Result 2025: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
अभ्यर्थियों को प्रेफरेंस फॉर्म जमा करने से पहले संबंधित पद के लिए निर्धारित शारीरिक और चिकित्सीय मानकों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद के लिए चयनित होने के बाद शारीरिक या मेडिकल मानकों को पूरा नहीं करता पाया जाता है, तो संबंधित विभाग उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।
एसएसी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18-19 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 18 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
विकल्प सह वरीयता पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
एसएससी सीजीएल पोस्ट प्रिफरेंस, टियर 2 फाइनल आंसर की, टियर 2 रिजल्ट, वरीयता फॉर्म भरने के चरण और कुल रिक्तियां सहित अन्य नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
March 10, 2026 | 09:56 AM IST
एसएससी सीजीएल ऑप्शन कम प्रिफरेंस विंडो सक्रिय हो चुकी है। उम्मीद वार इस बात का ध्यान दें कि विकल्प-सह-वरीयता को केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही संशोधित किया जा सकता है और उम्मीदवार द्वारा अंतिम रूप से प्रस्तुत किया गया विकल्प-सह-वरीयता अंतिम माना जाएगा।
March 10, 2026 | 08:53 AM IST
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के लिए अंतिम रिक्तियों की सूची जारी कर विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 15,130 पदों की घोषणा की है।
March 9, 2026 | 10:46 PM IST
एसएससी सीजीएल परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया। इसका परिणाम 18 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा 18 से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी पद वरीयता जमा करनी होगी।
March 9, 2026 | 09:26 PM IST
एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी वरीयताएं जमा करनी होंगी। वरीयता जमा करने की विंडो 9 मार्च, 2026 को शाम 6 बजे खुलेगी और 12 मार्च, 2026 को शाम 6 बजे बंद हो जाएगी।
March 9, 2026 | 08:04 PM IST
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के लिए अंतिम रिक्तियों की सूची जारी कर विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 15,130 पदों की घोषणा की है।
March 9, 2026 | 07:05 PM IST
March 9, 2026 | 06:37 PM IST
एसएससी सीजीएल ऑप्शन कम प्रिफरेंस विंडो सक्रिय हो चुकी है। उम्मीद वार इस बात का ध्यान दें कि विकल्प-सह-वरीयता को केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही संशोधित किया जा सकता है और उम्मीदवार द्वारा अंतिम रूप से प्रस्तुत किया गया विकल्प-सह-वरीयता अंतिम माना जाएगा।
March 9, 2026 | 04:48 PM IST
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल भर्ती सैंपल फॉर्म भी अपलोड किया गया है। इससे एसएससी फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझ में आएगी और गलतियों से बचा जा सकेगा।
March 9, 2026 | 03:51 PM IST
एसएससी सीजीएल नोटिस के अनुसार, PwBD कैंडिडेट्स सिर्फ उन्हीं पोस्ट के लिए प्रेफरेंस सबमिट करें जो उनकी डिसेबिलिटी के लिए सही हों। पोस्ट का एलोकेशन एग्जामिनेशन नोटिस और 26.06.2025 और 05.03.2026 के कोरिजेंडा के प्रोविजन के हिसाब से 'पोस्ट्स की मेरिट-कम-प्रेफरेंस' के आधार पर किया जाएगा। अगर कोई PwBD कैंडिडेट किसी ऐसी पोस्ट के लिए सेलेक्ट हो जाता है जो उसकी डिसेबिलिटी के लिए सही नहीं है, तो संबंधित यूजर डिपार्टमेंट उसकी कैंडिडेचर कैंसल कर देगा। प्रेफरेंस सबमिट करने से पहले, PwBD कैंडिडेट्स को 05.03.2026 का कोरिजेंडा देखना होगा जिसका टाइटल “कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2025: नोटिस के एनेक्सर-V (अलग-अलग पोस्ट्स के लिए मंज़ूर बेंचमार्क डिसेबिलिटी की डिटेल्स) का कोरिजेंडा” है।
March 9, 2026 | 02:51 PM IST
एसएससी सीजीएल , सीबीडीटी (आयकर), सीबीआईसी (सीमा शुल्क/केंद्रीय उत्पाद शुल्क), सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीएसएस, आईबी, ईपीएफओ और कई अन्य शीर्ष विभागों में ग्रुप "बी" और ग्रुप "सी" पदों के लिए स्नातकों की भर्ती करता है।
March 9, 2026 | 01:55 PM IST
एसएससी द्वारा सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए टियर 2 में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने का लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।
March 9, 2026 | 01:45 PM IST
आयोग ने एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए फाइनल रिक्तियों की संख्या भी जारी कर दी गई है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के माध्य्म से कुल 15130 पदों को भरा जाएगा।
March 9, 2026 | 01:44 PM IST
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए विकल्प सह वरीयता फॉर्म 09.03.2026 (06:00 PM) से 12.03.2026 (06:00 PM) तक एक्टिव रहेगा।