Trusted Source Image

शिक्षा को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर ध्यान जरूरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Press Trust of India | March 9, 2026 | 12:26 PM IST | 1 min read

पीएम ने कहा भारत नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे में शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/नरेंद्र मोदी)
प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया। (इमेज-आधिकारिक एक्स/नरेंद्र मोदी)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को देश की शिक्षा व्यवस्था को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) एवं स्वचालन जैसे विषयों पर ध्यान बढ़ाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। हमें एआई, स्वचालन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजाइन-आधारित विनिर्माण जैसे विषयों पर ध्यान बढ़ाना होगा।”

उन्होंने कहा कि भारत नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे में शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल जरूरी है।

Also readPink Job Fair: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र किए वितरित

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज 'रोकथाम आधारित और समग्र स्वास्थ्य' की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है और सैकड़ों जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना और 'आरोग्य मंदिर' के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हरेक गांव तक हो गई है। हमारी योग और आयुर्वेद पद्धतियां भी दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ दिनों से बजट 2026-27 में प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर वेबिनार चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में यह वेबिनार भी आयोजित किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications