Space Startups 2024: सरकार ने अंतरिक्ष स्टार्टअप के लिए एक हजार करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष की शुरुआत की
Press Trust of India | September 16, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को घोषणा की थी कि सरकार अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वीसी फंड स्थापित करेगी।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में अनुसंधान एवं विकास तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 50 हजार करोड़ रुपये के राष्ट्रीय अनुसंधान कोष को क्रियान्वित किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये के उद्यम पूंजी कोष (Venture Capital Fund) की शुरुआत की है।
लगातार तीसरे कार्यकाल के अपने पहले 100 दिन में, मोदी सरकार ने लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं, जिनमें देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों को अपनाने के लिए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) शामिल हैं।
गुजरात के साणंद में 3,300 करोड़ रुपये के निवेश से एक सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित की जाएगी, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 60 लाख ‘चिप’ होगी। आपदा प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस और ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड के लिए ‘भुवन पंचायत पोर्टल’ बनाया गया है। ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्र में, सरकार ने पूर्वोत्तर में जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
Also read Reservation in India: आरक्षण संबंधी बयान को लेकर उपराष्ट्रपति ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण) योजना के तहत 12,400 करोड़ रुपये से अधिक की जलविद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जनता के कल्याण के 100 दिन में 7,450 करोड़ रुपये की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी देना भी शामिल है।
हाल ही में शीर्ष स्टार्टअप मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा है कि बजट में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए घोषित 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष एक सकारात्मक कदम है, लेकिन पूंजी-गहन क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को घोषणा की थी कि सरकार अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये का वीसी फंड स्थापित करेगी। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कहा, “अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को पांच गुना बढ़ाने पर हमारे निरंतर जोर के साथ 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष स्थापित किया जाएगा।”
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि आज
सीटों की संख्या बढ़ाने की घोषणा के साथ ही एमसीसी ने अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू), ओपन सीट कोटा, दिल्ली विश्वविद्यालय कोटा, दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बलों के कर्मियों के बच्चों/ विधवाओं के लिए 13 सीटें भी हटा दीं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार