DUSU Election Result 2024-25: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव रिजल्ट जारी, NSUI के रौनक खत्री बने अध्यक्ष
Press Trust of India | November 25, 2024 | 10:00 PM IST | 2 mins read
डीयू की तरफ से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रौनक खत्री 50,689 वोटों में से 20207 वोट पाकर अध्यक्ष पद के लिए विजेता रहे, जबकि ऋषभ चौधरी 18868 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नतीजे घोषित होते ही जश्न शुरू हो गया।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2024-25 के लिए वोटों की गिनती आज यानी 25 नवंबर को समाप्त हो गई। एनएसयूआई के रौनक खत्री ने DUSU अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है, उन्होंने एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक वोटों से हराया है।
डूसू चुनाव परिणाम 2024 के अनुसार, एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह ने 24,166 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआई के यश नंदल को 15,404 वोट मिले। 2017 के बाद यह पहली बार है कि एनएसयूआई ने दो केंद्रीय पद हासिल किए और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
इसके अलावा एबीवीपी के मित्रविंदा कर्णवाल ने डूसू सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआई के लोकेश चौधरी ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है।
डीयू की तरफ से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रौनक खत्री 50,689 वोटों में से 20207 वोट पाकर अध्यक्ष पद के लिए विजेता रहे, जबकि ऋषभ चौधरी 18868 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नतीजे घोषित होते ही जश्न शुरू हो गया।
एबीवीपी के उपाध्यक्ष उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह को 24,166 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के यश नंदल को 15,404 वोट मिले। इस बीच, एबीवीपी के मित्रविंदा कर्णवाल ने एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीना को हराकर 16,703 वोटों के साथ सचिव पद पर जीत हासिल की। डूसू चुनाव 2024-25 के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 4 और सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार दौड़ में थे।
अध्यक्ष पद के लिए वोटों की संख्या
डूसू चुनाव में 3906 छात्रों ने नोटा को वोट दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त कुल 50,689 वोटों में से अनिकेत मांडके को 2,028 वोट, बदी यू जमान को 844 वोट, पिंकी को 854 वोट, सावी गुप्ता को 2695 वोट, शीतल को 407 मत और शिवम मौर्य को 880 मत मिले। वहीं ऋषभ चौधरी को 18,868 वोट, रौनक खत्री को 20207 वोट मिले।
Also read एम्स नई दिल्ली, आईआईटी दिल्ली और यूसीएल के बीच मेडटेक इनोवेशन पर त्रिपक्षीय समझौता
उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त कुल वोटों की संख्या
उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त कुल 50918 वोटों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आयुष मंडल को 3650 वोट, बनश्री दास को 2339 वोट, भानु प्रताप सिंह को 24166 वोट, रोविन सिंह को 948 वोट, यश नांदल को 15404 वोट मिले। वहीं नोटा को 4411 वोट मिले। डीयू छात्र संघ चुनाव में कुल 43,451 वोटों के साथ 29.8% मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वोट शहीद भगत सिंह कॉलेज के छात्रों ने डाले।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी