DU UG Admission 2025: डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 रजिस्ट्रेशन ugadmission.uod.ac.in शुरू, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | July 8, 2025 | 01:40 PM IST | 2 mins read
डीयू यूजी सीएसएएस सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई, 2025 को घोषित की जाएगी। वरीयता परिवर्तन विंडो 15 जुलाई को खुलेगी और 16 जुलाई, 2025 को बंद होगी। पहली आवंटन सूची 19 जुलाई, 2025 को जारी की जाएगी।
Candidates can download CUET PG subject wise syllabus from here.
Free Downloadनई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज यानी 8 जुलाई, 2025 से डीयू यूजी प्रवेश सीएसएएस फेज 2 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ugadmission.uod.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Announcement: Register for India's Biggest Education Expo
Announcement: Register for India's Biggest Education Expo
Don't Miss: List of Colleges/Universities accepting CUET exam score
डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2025 है। उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत वरीयता उसी तिथि को स्वतः लॉक हो जाएगी।
डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 आवेदन करेक्शन विंडो 11 जुलाई, 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि एप्लीकेशन करेक्शन सुधार विंडो के तहत आवेदन पत्र में एक बार ही सुधार कर सकते हैं। एक बार सबमिट किया गया फॉर्म फिर से नहीं खुलेगा।
डीयू यूजी सीएसएएस सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई, 2025 को घोषित की जाएगी। वरीयता परिवर्तन विंडो 15 जुलाई को खुलेगी और 16 जुलाई, 2025 को बंद होगी। पहली आवंटन सूची 19 जुलाई, 2025 को जारी की जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालयों के सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर-ग्रेजुएट 2025 (सीयूईटी यूजी 2025) के आधार पर इस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यूजी 2025 में तीन चरण शामिल हैं।
चरण I: दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करना
चरण II: कार्यक्रमों और कॉलेजों के लिए प्राथमिकताएं भरना
चरण III: एलोकेशन-कम-एडमिशन
DU UG Admission 2025: डीयू यूजी सीएसएएस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस फेज 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- डीयू यूजी सीएसएएस फेज 2 कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
DU UG Admission 2025: सीएसएएस यूजी आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
CSAS(UG)-2025 आवेदन शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस
|
250 रुपये
|
|
एससी / एसटी / PwBD
|
100 रुपये
|
DU UG CSAS Phase 2: अतिरिक्त शुल्क वाले कोर्स
बीएफए/बी.एससी.(पीई,एचई एंड एस)/बी.ए.(एच) संगीत के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटा के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सीएसएएस यूजी 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’