Trusted Source Image

DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: डीयू पीजी एडमिशन के लिए स्पॉट राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से आवेदन

Saurabh Pandey | August 12, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read

जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस पीजी 2026 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिला, वे अपने डैशबोर्ड से उस प्रोग्राम के लिए 'स्पॉट राउंड' चुनकर संबंधित प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में स्पॉट राउंड II के तहत एडमिशन की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में स्पॉट राउंड II के तहत एडमिशन की घोषणा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने दो साल के पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस में एडमिशन के लिए 'स्पॉट राउंड 2' का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। डीयू की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट राउंड-II के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन 14 अगस्त को वेबसाइट पर किया जाएगा।

स्पॉट राउंड 2 काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 से 16 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट अलॉटमेंट के नतीजे 19 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन की प्रक्रिया को आसानी से और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तय समय-सीमा का पालन करें।

DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
समय और तिथियां
स्पॉट राउंड-II के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
उम्मीदवारों के लिए स्पॉट राउंड-II आवेदन करने की तिथि
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 से रविवार, 16 अगस्त 2026 तक
स्पॉट राउंड-II आवंटन की घोषणा
बुधवार, 19 अगस्त 2026
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि
बुधवार, 19 अगस्त 2026 से गुरुवार, 20 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
विभागों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन एवं अनुमोदन
बुधवार, 19 अगस्त 2026 से शनिवार, 22 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
रविवार, 23 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक

Also read DUSU Election 2026: डीयू छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, सितंबर में इलेक्शन की संभावना

DU PG Spot Round 2 Schedule 2026: काउंसलिंग गाइडलाइंस

  1. जिन उम्मीदवारों ने सीएसएएस पीजी 2026 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी प्रोग्राम में एडमिशन नहीं मिला, वे अपने डैशबोर्ड से उस प्रोग्राम के लिए 'स्पॉट राउंड' चुनकर संबंधित प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड I के किसी प्रोग्राम में सीट अलॉट की गई थी, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया या फीस का भुगतान नहीं किया, वे उस प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
  3. सभी एडमिशन पाए कैंडिडेट्स का डैशबोर्ड 'फ्रीज मोड' में रखा जाएगा और उन्हें गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे के बाद अपना एडमिशन वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications