DU PG Admission 2024: डीयू पीजी एडमिशन के लिए admission.uod.ac.in पर पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, कुल सीटें जानें
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 01:02 PM IST | 2 mins read
डीयू पीजी प्रवेश 2024 के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय कुल 13,500 पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से आज यानी 12 जून को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट्स 2024 (CSAS PG 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर DU PG 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
डीयू पीजी 2024 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को डीयू पीजी रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
इससे पहले डीयू पीजी 2024 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई थी। डीयू पीजी 2024 आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो भी आज बंद हो जाएगी। डीयू पीजी 2024 सुधार विंडो के माध्यम से पहले आवेदन फॉर्म जमा कर चुके उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों में बदलाव की अनुमति दी गई है।
नोटिस के अनुसार, “शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में सभी पीजी कार्यक्रमों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी पीजी- 2024) स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों और विभागों को प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पीजी - 2024 का उपयोग करना होगा।”
विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-पोस्टग्रेजुएट (सीएसएएस-पीजी) कार्यक्रमों, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), बीए एलएलबी और बीटेक के लिए पंजीकरण की समय सीमा आज तक बढ़ा दी है। डीयू पीजी एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
DU PG Registration 2024: कुल सीटें
डीयू के पीजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले छात्र नीचे कोर्स के अनुसार सीटों का विवरण देख सकते हैं:
- दिल्ली विश्वविद्यालय कुल 13,500 पीजी सीटें भरेगा। इनमें नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की सीटें, तीन बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए 120 सीटें और दो बीबीए एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें भरी जाएंगी।
- इसके अतिरिक्त, डीयू एमए हिंदू अध्ययन, एमए पब्लिक हेल्थ, एमए चाइनीज स्टडीज, एमए कोरियन स्टडीज, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स सहित अन्य पीजी पाठ्यक्रमों की सीटें डीयू पीजी एडमिशन 2024 के माध्यम से भरी जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार