DU: डीयू के कॉलेज की प्राचार्य ने कक्षा की दीवारों पर लगाया गाय के गोबर का लेप; कहा - ‘यह शोध का हिस्सा है’
Press Trust of India | April 14, 2025 | 08:17 AM IST | 1 min read
इस परियोजना को ‘‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन” का नाम दिया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कक्षा की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए दिख रही हैं। प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा शुरू की गई शोध परियोजना का हिस्सा है।
उन्होंने कथित तौर पर खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कक्षाओं को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का नाम ‘‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन’’ है।
लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य ने कहा, ‘‘यह प्रक्रियाधीन है। मैं एक सप्ताह के बाद पूरे शोध का विवरण साझा कर सकूंगी। शोध ‘पोर्टा केबिन’ में किया जा रहा है। मैंने उनमें से एक पर खुद ही लेप लगाया है क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं होता। कुछ लोग पूरी जानकारी के बिना गलत सूचना फैला रहे हैं।’’
वीडियो में प्राचार्य वत्सला कॉलेज कर्मियों की मदद से दीवारों पर गोबर का लेप लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने संदेश में लिखा कि, ‘‘जिनकी यहां कक्षाएं हैं, उन्हें जल्द ही ये कमरे नए रूप में मिलेंगे। आपके शिक्षण अनुभव को सुखद बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’
वर्ष 1965 में स्थापित और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर बना यह कॉलेज अशोक विहार में स्थित है और दिल्ली सरकार के अधीन संचालित होता है। कॉलेज में पांच ब्लॉक हैं और हाल ही में शुरू की गई यह पहल इनमें से एक ब्लॉक पर केंद्रित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र