DSSSB TGT Recruitment 2024: डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती आवेदन का आखिरी मौका आज, dsssbonline.nic.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 07:59 AM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और ड्राइंग टीचर के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 8 मार्च को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिलाओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा।
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती अभियान के तहत टीजीटी और ड्राइंग टीचर के 5,118 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को 8 मार्च रात 11:59 बजे से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से या मेल आदि द्वारा प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
टीजीटी और ड्राइंग टीचर के पदों पर सामान्य वर्ग के लिए 2,897, ओबीसी समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 724, ईडब्ल्यूएस के लिए 144, एससी वर्ग के लिए 507 और एसटी के लिए 846 रिक्तियां जारी की गई हैं।
Also read "DSSSB TGT Result 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट dsssb.delhi.gov.in पर जारी "
पात्रता मानदंड की बात करें तो DSSSB TGT Bharti 2024 के लिए बोर्ड ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की है। शैक्षिक योग्यता में आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
DSSSB TGT Recruitment 2024 आवेदन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने DSSSB TGT Recruitment 2024 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- पहले से पंजीकृत है तो आईडी लॉगिन करें अन्यथा पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण के बाद, DSSSB TGT Recruitment Apply Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट प्राप्त करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’