Trusted Source Image

DSSSB TGT Result 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट dsssb.delhi.gov.in पर जारी

Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 04:33 PM IST | 1 min read

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा टीजीटी कंप्यूटर साइंस एग्जाम का आयोजन पिछले साल किया गया था। डीएसएसएसबी द्वारा 106 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा 24 और 25 जून 2023 को आयोजित हुई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा 24 और 25 जून 2023 को आयोजित हुई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने टीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा टीजीटी कंप्यूटर साइंस एग्जाम का आयोजन 24 और 25 जून 2023 को किया गया था। उम्मीदवार dssbonline.nic.in पर OARS मॉड्यूल पर अपने खाते में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के तहत डीएसएसएसबी द्वारा कुल 106 रिक्तियों के लिए टीजीटी कंप्यूटर साइंस पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन चरण में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर 29 फरवरी से 14 मार्च 2024 तक संबंधित लिंक पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Also readDSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर,फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती, dsssb.delhi.gov.in पर आवेदन शुरू

डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस पद पर भर्ती के लिए कुल 9109 उम्मीदवार पिछले साल आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। रिटन एग्जाम में 251 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

DSSSB TGT Result 2024: डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट देख सकते हैं:

  • डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नई विंडो में "DECLARATION OF MARKS OF CANDIDATES FOR THE POST OF TGT (COMPUTER SCIENCE), POST CODE-39/22 & CALLING OF E-DOSSIERS FROM THE SHORTLISTED CANDIDATES" लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications