DSSSB MTS 2024: डीएसएसएसबी एमटीएस के 567 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास अभ्यर्थी करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 8, 2024 | 08:41 AM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी एमटीएस के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। परीक्षा की तारीख फिलहाल बोर्ड द्वारा साझा नहीं की गई है।
नई दिल्ली: डीएसएसएसबी द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज रात 11.59 तक ही ओपन रहेगी।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिलाओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा।
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन (डीएसएसएसबी) एमटीएस के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा, प्रधान लेखा कार्यालय, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, कानून, न्याय और विधायी मामलों सहित अन्य विभागों में रिक्त 567 पद भरे जाएंगे।
DSSSB MTS Vacancy: पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड की बात करें तो DSSSB MTS 2024 भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। MTS 2024 के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु सीमा वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी जानने के लिए आप वेबसाइट पर दिया गया नोटिस देख सकते हैं।
DSSSB MTS 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके DSSSB MTS 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- 'Click for New Registration’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर करें।
- पहले से पंजीकृत हैं तो आईडी लॉगिन करें।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- DSSSB MTS 2024 आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल