राजस्थान के टीएसपी क्षेत्रों में ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण की मांग, सीएम को लिखा पत्र
Press Trust of India | March 17, 2026 | 09:38 AM IST | 1 min read
टीएसपी क्षेत्र की वर्तमान आरक्षण नीति के तहत, अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को 45 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों (एससी) को 5 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जबकि शेष 50 प्रतिशत सीट सामान्य (अनारक्षित) हैं।
जयपुर: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर राज्य के आदिवासी बहुल 'ट्राइबल सब-प्लान' (टीएसपी) क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण लागू करने की मांग की है।
बैंसला ने रविवार को लिखे अपने पत्र में टीएसपी क्षेत्रों में ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों को आरक्षण लाभ नहीं मिलने को "असंवैधानिक" बताया और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। टीएसपी क्षेत्र में बांसरवा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिलों के कुछ हिस्से शामिल हैं।
विजय बैंसला ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लाखों युवा एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित हैं, लेकिन उन्हें सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा। टीएसपी क्षेत्र की वर्तमान आरक्षण नीति के तहत, अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को 45 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों (एससी) को 5 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जबकि शेष 50 प्रतिशत सीट सामान्य (अनारक्षित) हैं।
Also read राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
आगे कहा, इसके विपरीत, एमबीसी को गैर-टीएसपी क्षेत्रों में ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस एसटी आरक्षण के अलावा केवल पांच प्रतिशत आरक्षण मिलता है। बैंसला ने कहा, "यह असमानता केवल जन्म या टीएसपी क्षेत्र में निवास के आधार पर मौजूद है और यह संविधान के अनुच्छेद 15(1), 16(1) और 16(2) का उल्लंघन है।"
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान राज्य को नागरिकों के साथ क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता, और इसमें सार्वजनिक रोजगार के मामलों में सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान करने तथा धर्म, जाति, लिंग, वंश या निवास के आधार पर अयोग्यता को रोकने के प्रावधान शामिल हैं।
बैंसला ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि टीएसपी क्षेत्रों में सभी भर्ती और दाखिलों में एमबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण लागू करने के निर्देश तुरंत जारी किए जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार