Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, 17 को सीट पहला सीट आवंटन

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 07:03 PM IST | 2 mins read

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवार 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 12 अगस्त तक है।

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंट में सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 18 से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंट में सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 18 से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 अगस्त से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार 5 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 है। काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 6 अगस्त से 13 अगस्त तक अपने पसंद के कॉलेज या संस्थान को चुनकर अपनी पसंद लॉक कर सकते हैं।

MCC NEET UG Counselling 2026: सीट आवंटन रिजल्ट डेट

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड में चॉइस फिलिंग-लॉकिंग के बाद 13-16 अगस्त तक सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 17 अगस्त को पहला सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंट में सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 18 से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग या जॉइनिंग कर सकते हैं। इसके बाद शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन संस्थानों द्वारा 26 अगस्त तक किया जाएगा।

MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 2 शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
24 अगस्त 2026
पंजीकरण और भुगतान

25 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे तक)

भुगतान की सुविधा 29 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

25 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 (रात 11 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग 30 अगस्त 2026 शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी

राउंड 2 सीट आवंटन की प्रक्रिया
31 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026
राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा
2 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग / संस्थान में शामिल होना
3 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन एवं एमसीसी द्वारा साझा किया जाना
9 सितंबर 2026

Also read NEET UG 2026: एनटीए को जांच के लिए एआई से तैयार ओएमआर शीट मिलीं, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

MCC NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सम्भावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
10 सितंबर 2026
पंजीकरण और भुगतान

11 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3 बजे तक)

भुगतान की सुविधा 15 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

11 सितंबर 2026 से 16 सितंबर 2026 (सुबह 11 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग 15 सितंबर 2026 शाम 4 बजे से 16 सितंबर 2026 सुबह 11 बजे तक रहेगी

सीट आवंटन प्रक्रिया
16 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026
तीसरे राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट
18 सितंबर 2026
रिपोर्टिंग / संस्थान में शामिल होना
19 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन एवं एमसीसी द्वारा इसे साझा किया जाना
27 सितंबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications