Trusted Source Image

NEET UG 2026: एनटीए को जांच के लिए एआई से तैयार ओएमआर शीट मिलीं, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read

एनटीए ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी किया है, जब उसने नीट यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के अपेक्षित और घोषित अंकों में अंतर संबंधी कई शिकायतों की समीक्षा की।

जांच के लिए प्रस्तुत की गई कई ओएमआर शीट फर्जी या एआई से तैयार पाई गई हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जांच के लिए प्रस्तुत की गई कई ओएमआर शीट फर्जी या एआई से तैयार पाई गई हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी (NEET UG) 2026 के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए आगाह किया है कि अंकों में किसी भी प्रकार की विसंगति की शिकायत दर्ज कराते समय फर्जी या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार की गई ओएमआर शीट जमा न करें।

एनटीए ने यह चेतावनी ऐसे समय जारी किया है, जब उसने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के अपेक्षित और घोषित अंकों में अंतर संबंधी कई शिकायतों की समीक्षा की। जांच के दौरान एजेंसी ने पाया कि शिकायतों के साथ जमा की गई कई ओएमआर शीट फर्जी थीं या एआई की मदद से तैयार की गई प्रतीत होती हैं।

एनटीए ने परामर्श में कहा, “एजेंसी सभी शिकायतों की बारीकी से निगरानी और जांच कर रही है। जांच के लिए प्रस्तुत की गई कई ओएमआर शीट फर्जी या एआई से तैयार पाई गई हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे जांच के लिए केवल मूल ओएमआर शीट ही जमा करें। फर्जी या एआई से तैयार ओएमआर शीट जमा करने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।”

Also readNEET UG 2026 Toppers List: री-नीट यूजी टॉपर्स लिस्ट जारी, आर्यन-पंशुल ने संयुक्त रूप से हासिल किया पहला स्थान

चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 के परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए गए थे, जिसमें 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है। पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने तीन मई को आयोजित परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया था।

मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और दोबारा परीक्षा 21 जून को हुई थी। पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि अब यह परीक्षा कागज-कलम के बजाय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications