Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 2 अगस्त 2026 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल 2 अगस्त 2026 तक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सीईटी स्नातक लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाईन आवेदन में संशोधन करना चाहता है तो आवेदक द्वारा आवेदन भरे जाने की अवधि के दौरान अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि के बाद 3 दिन की अवधि में भी आवेदकों को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी। आवेदक निर्धारित शुल्क 300 रुपये देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, स्वयं का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठा के निशान को परिवर्तित नहीं कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा एक बार अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरणों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक | 600 रुपये |
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के आवेदक | 400 रुपये |
समस्त दिव्यांगजन आवेदक | 400 रुपये |
राजस्थान सीईटी 2026 के लिए सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा आनॅलाइन प्रवेश-पत्र एसएसओ लॉगिन पर एवं भर्ती पोर्टल के लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की सूचना समाचार पत्रों एवं बोर्ड की आधिकरिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।
राजस्थान सीईटी (स्नातक स्तर) परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।