Trusted Source Image

MPESB AEO Exam 2026: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा तिथि में संशोधन, अब 17 सितंबर को होगा एग्जाम

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 11:41 AM IST | 2 mins read

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की डेट में संशोधन किया गया है। अब यह भर्ती परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह 5 अगस्त को होने वाली थी।

इस पेपर के लिए अधिकतम 200 अंक हैं और हर शिफ्ट 3 घंटे की होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस पेपर के लिए अधिकतम 200 अंक हैं और हर शिफ्ट 3 घंटे की होती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी ग्रुप-2 सब-ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर-आधारित परीक्षा अब 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्टों में होगी और हर शिफ्ट तीन घंटे की होगी।

एमपीईएसबी द्वारा नोटिस में कहा गया है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 के अन्तर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा पहले 5 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इस परीक्षा की तिथि को संशोधित करते हुए परीक्षा अब 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

MPESB Krishi Vistar Adhikari Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स

शिफ्ट
रिपोर्टिंग का समय
निर्देश पढ़ने का समय
उत्तर लिखने का समय
पहली शिफ्ट
सुबह 7 बजे से 8 बजे तक
सुबह 8:50 बजे से 9 बजे तक
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक (3 घंटे)
दूसरी शिफ्ट
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक
दोपहर 2:20 बजे से 2:30 बजे तक
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (3 घंटे)

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाएंगे और उम्मीदवार इन्हें सिर्फ ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नंबर से ही प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप-1 भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड का लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और लॉगिन के लिए मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  4. अब एडमिट कार्ड पर लिखी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय और सेंटर की जानकारी चेक करें।
  5. परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

MPESB Agriculture Extension Officer Exam: इन शहरों में होगी परीक्षा

  1. भोपाल
  2. इन्दौर
  3. जबलपुर
  4. खंडवा
  5. नीमच
  6. रतलाम
  7. रीवा
  8. सागर
  9. सतना
  10. सीधी
  11. उज्जैन

Also read UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

उम्मीदवारों के लिए निर्देश

  1. प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आधार रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  2. एंट्री के समय और परीक्षा के दौरान कई लेवल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है; वेरिफिकेशन के समय आधार अनलॉक होना चाहिए।
  3. परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, डिजिटल घड़ी, धूप का चश्मा और नकल करने का कोई भी सामान ले जाना सख्त मना है।
  4. परीक्षा शुरू होने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जा सकते।
  5. असली फोटो आईडी कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
  6. शिफ्ट के कट-ऑफ समय के बाद पहुंचने पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications