Trusted Source Image

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करे

Abhay Pratap Singh | July 31, 2026 | 03:24 PM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा में कुल 76,184 उम्मीदवारों को डीवी व पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा में कुल 76,184 उम्मीदवारों को डीवी व पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

UPPRPB Result 2026: 76184 अभ्यर्थी सफस

यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार लगभग 2.33 गुना यानी कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यपान (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UP Police Cutoff 2025: श्रेणीवार कटऑफ अंक

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के तहत डीवी व पीएसटी के लिए कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्यालम्बवत श्रेणीकटऑफक्षैतिज आरक्षण
होमगार्ड्स श्रेणी कटऑफस्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी कटऑफभुतपूर्व सेनिक श्रेणी कटऑफमहिला श्रेणी कटऑफ

1

अनारक्षित

258.03661

255.84346

2

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

247.93434

247.35926

3

अन्य पिछड़ा वर्ग

251.63020

249.27083

4

अनुसूचित जाति

239.34407

236.31995

5

अनुसूचित जनजाति

220.10639

211.47988

Also readUPSSSC Stenographer 2023 Typing Test: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, नोटिस जांचें

UP Police Constable Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को कुल 6 पालियों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32679 पदों को भरा जाएगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, कटऑफ अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट ही डीवी/ पीएसटी के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम अर्हता अंक हासिल करने, परंतु कटऑफ से कम अंक होने पर उम्मीदवारों को डीवी/ पीएसटी में बैठने की अनुमति नहीं होगी। न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 30%, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 25%, ओबीसी के लिए 25% और एससी व एसटी के लिए 20% है।

UP Police Result Link 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीआरपीबी की ऑफिशिल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कांस्टेबल परीक्षा 2025 - परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 जांचें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UP Police login: डीवी-पीएसटी 17 अगस्त को

पात्र अभ्यर्थियों के डीवी/ पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त, 2026 से किया जाएगा। इसके लिए स्थान, तिथि एवं समय की विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जल्द जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications