Trusted Source Image

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 सितंबर तक अपना आवेदन फॉर्म प्रिंट कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है, जबकि आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास रजिस्ट्रेशन के दिन ग्रेजुएट होने का वैलिड मार्क-शीट या डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों का प्रतिशत बताना होगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD) / भूतपूर्व सैनिक (ESM / DESM)
175 रुपये (जीएसटी सहित)
अन्य सभी श्रेणी
850 रुपये (जीएसटी सहित)

Also read UPSSSC Technical Assistant Exam City 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

IBPS Clerk Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
प्रत्येक टेस्ट के लिए आवंटित समय
अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी
30
30
20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता

35
35
20 मिनट
तर्क क्षमता

35
35
20 मिनट
कुल

100
100
60 मिनट

उम्मीदवारों को आईबीपीएस द्वारा तय किए गए कट-ऑफ मार्क्स हासिल करके तीनों टेस्ट में से हर एक में पास होना होगा। आईबीपीएस जरूरत के हिसाब से हर कैटेगरी में से ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।

IBPS Clerk Exam Pattern 2026: मुख्य परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
परीक्षा का माध्यम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
प्रत्येक टेस्ट के लिए आवंटित समय
सामान्य / वित्तीय जागरूकता

40
50
20 मिनट
सामान्य अंग्रेजी
अंग्रेजी
40
40
35 मिनट
तर्क क्षमता

40
60
35 मिनट
मात्रात्मक रुझान

40
50
35 मिनट
कुल

160
200
125 मिनट

IBPS Clerk Exam 2026: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवार द्वारा गलत जवाब दिए जाने पर तय किए गए अंकों का एक-चौथाई हिस्सा काट लिया जाएगा। अगर कोई सवाल खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार कोई जवाब नहीं देता है, तो उस सवाल के लिए कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: भाग लेने बैंक

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा
  2. केनरा बैंक
  3. इंडियन ओवरसीज बैंक
  4. यूको बैंक
  5. बैंक ऑफ इंडिया
  6. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  7. पंजाब नेशनल बैंक
  8. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  9. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  10. इंडियन बैंक
  11. पंजाब एंड सिंध बैंक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications