Trusted Source Image

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 150 सरकारी स्कूलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की घोषणा की

Press Trust of India | August 2, 2026 | 11:59 AM IST | 1 min read

सीएम ने निर्देश दिए कि सभी 719 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं, अलग शौचालय, चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, फर्नीचर, टैबलेट और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

हरियाणा के सीएम ने कहा कि सरकार 150 नए स्कूलों के भवन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करेगी।(इमेज-एक्स/@NayabSainiBJP)
हरियाणा के सीएम ने कहा कि सरकार 150 नए स्कूलों के भवन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करेगी।(इमेज-एक्स/@NayabSainiBJP)

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 150 नए सरकारी स्कूलों के भवन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करेगी। स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनी ने कहा कि नए स्कूलों के डिजाइन तैयार करने के लिए अग्रणी राज्यों और प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडल का अध्ययन किया जाएगा तथा विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में संस्कृत मॉडल स्कूल, मुख्यमंत्री अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस स्कूल तथा पीएम-श्री स्कूल समेत 719 मॉडल स्कूलों के विकास और विभिन्न शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की गई।

स्कूलों को सभी सुविधाओं से लैस करने का निर्देश

सीएम ने निर्देश दिए कि सभी 719 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं, अलग शौचालय, चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, फर्नीचर, टैबलेट और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सैनी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी।

Also readSchool News: देश भर में 1 शिक्षक के भरोसे चल रहे एक लाख से ज्यादा स्कूल, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

शिक्षकों की पहचान कर सम्मानित करने के निर्देश

सीएम सैनी ने कहा कि प्रस्तावित 150 नए स्कूल और 719 मॉडल स्कूल राज्य के अन्य स्कूलों के लिए मानक स्थापित करेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उत्कृष्ट शिक्षकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में स्वच्छता, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications