Trusted Source Image

NEET PG 2026: नीट पीजी कैंडिडेट्स को घर के पास मिलेंगे सेंटर, 3 हफ्ते पहले आएगी सिटी स्लिप, जानें अहम बदलाव

Santosh Kumar | August 2, 2026 | 11:13 AM IST | 2 mins read

मंत्रालय ने कहा कि जहां भी फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण सफल नहीं होगा, वहां आइरिस-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Back

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: सरकार नीट पीजी परीक्षा के लिए कई बदलाव लागू कर रही है। इनमें परीक्षा केंद्रों के विकल्पों का दायरा बढ़ाना, उम्मीदवारों को परीक्षा वाले शहरों तक यात्रा की योजना बनाने के लिए अधिक समय देना और टेस्ट के दौरान हर सवाल के लिए अधिक समय देना शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, प्रश्न पत्र तैयार करने और उसे उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया को कई स्तरों पर मज़बूत किया गया है।

एनबीई ने किसी और के बदले परीक्षा देने, दलाली और दूसरी गलत गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक खास ईमेल एड्रेस भी शुरू किया है। अब, उम्मीदवार अब परीक्षा केंद्र के लिए 3 राज्यों को विकल्प के तौर पर चुन सकेंगे।

इसमें संबंधित राज्य को पहली प्राथमिकता के तौर पर चुनना होगा। पहले सेंटर वाले शहर 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर आवंटित किए जाते थे, जो लोग आवेदन में देर करते थे, उन्हें अक्सर एग्जाम के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था।

NEET PG Exam City Slip 2026: एग्जाम से 3 हफ्ते पहले सिटी स्लिप

इस बार उम्मीदवारों को 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा से लगभग 3 सप्ताह पहले उनके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए ज्यादा समय मिल सके।

मंत्रालय ने कहा कि एनबीईएमएस ने परीक्षा के पैटर्न को भी तर्कसंगत बनाया है, जिसके तहत 210 मिनट में 180 सवालों के जवाब देने होंगे। इससे परीक्षा की अवधि वही रहते हुए उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए ज्यादा समय मिलेगा।

पहले परीक्षा में 200 बहु-विकल्पीय प्रश्न होते थे। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के दिन, दोनों ही समय आधार-आधारित प्रमाणीकरण की व्यवस्था शुरू की गई है।

Also readNEET PG 2026 Final Edit Window: नीट पीजी फाइनल एडिट विंडो natboard.edu.in पर ओपन, अंतिम तिथि 10 अगस्त

NEET PG 2026: पिछले वर्ष की तुलना में उम्मीदवार बढ़े

मंत्रालय ने कहा कि जहां भी फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण सफल नहीं होगा, वहां आइरिस-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 1 अगस्त को नीट-पीजी 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

नीट-पीजी 2026 के लिए कुल 2,73,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है , जो पिछले साल की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक है। यह परीक्षा लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications