Santosh Kumar | September 30, 2026 | 09:38 AM IST | 2 mins read
आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 200 रुपये रखा गया है।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के तहत लोक शिक्षण संचालनालय ने लेक्चरर के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (सीजीएसएसबी) ने कुल 854 पदों के लिए 29 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में ई-कैडर के 424 पद और टी-कैडर के 430 पद शामिल हैं। ये पद 8 विषयों में बांटे गए हैं।
इसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 120-120 पद, फिजिक्स में 94 पद और पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स में 100-100 पद उपलब्ध हैं। भर्ती के लिए वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 के अनुसार तय किया गया है।
योग्य उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (सेकंड डिविजन) के साथ बीएड होना अनिवार्य है। 1 जनवरी 2026 को उम्र सीमा 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) भी जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। अगर आवेदन में कोई गलती होती है, तो 27 से 29 अक्टूबर तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 350 रुपये, ओबीसी के लिए 250 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 200 रुपये रखा गया है।
उम्मीदवारों को फीस ऑनलाइन मोड से जमा करनी होगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर तय की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड 23 नवंबर के आसपास जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में होगी। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी हैं और परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लगभग 12,000 पदों को भरा जाएगा। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
Santosh Kumar