Trusted Source Image

UPSC CAPF PET-PST Admit Card 2026: यूपीएससी सीएपीएफ शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | September 30, 2026 | 01:07 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट्स परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड एसएसबी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यूपीएससी द्वारा अलग-अलग आर्म्ड फोर्सेज में असिस्टेंट कमांडेंट के 506 पदों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी द्वारा अलग-अलग आर्म्ड फोर्सेज में असिस्टेंट कमांडेंट के 506 पदों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट्स (ACs) परीक्षा-2026 के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइटों recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड प्राप्त करने में समस्या आती है, तो वे ईमेल comdtrectt.ssbdel@ssb.gov.in या हेल्पलाइन नंबर -011-26193929 पर संपर्क कर सकते हैं।

CAPF AC Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CAPF (AC) Exam-2026 e-Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read Chhattisgarh Lecturer Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में लेक्चरर के 854 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; एग्जाम नवंबर में

UPSC CAPF Physical Test 2026: परीक्षा कार्यक्रम

यूपीएससी सीएपीएफ शारीरिक मानक (PST) एवं दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग सीएपीएफ केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट या तकनीकी खराबी के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। इसके साथ ही यह भी सूचित किया गया है कि पीएसटी/पीईटी परीक्षा के केंद्र या तिथि में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने निर्धारित केंद्र और समय पर ही परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications