Trusted Source Image

IGNOU January 2026 Session: इग्नू जनवरी सत्र के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

Santosh Kumar | September 30, 2026 | 11:08 AM IST | 1 min read

असाइनमेंट हाथ से लिखे हुए ही जमा करने होंगे। स्टूडेंट्स को अपने स्टडी सेंटर या संबंधित रीजनल सेंटर पर हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

इग्नू ने इस समय-सीमा बढ़ाने के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
इग्नू ने इस समय-सीमा बढ़ाने के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सेशन के छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने असाइनमेंट जमा करने की समय-सीमा बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी है। पहले की डेडलाइन आज, 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इग्नू ने इस समय-सीमा बढ़ाने के बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

जारी किए गए अधिसूचना में सभी छात्रों को सूचित किया गया है कि जनवरी 2026 सेशन के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख-जो पहले 30 सितंबर 2026 थी-अब बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

छात्रों को बढ़ाई गई डेट का ध्यान रखना चाहिए और किसी भी परेशानी से बचने के लिए तय डेडलाइन के अंदर अपने असाइनमेंट जमा करने चाहिए। असाइनमेंट जमा करने से जुड़े बाकी सभी निर्देश और गाइडलाइंस पहले जैसे ही रहेंगे।

Also readIRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल

यह फैसला ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन प्रोग्राम में एनरोल किए गए सभी छात्रों पर लागू होगा। जनवरी 2026 सेशन के छात्र अब बिना किसी दबाव के अपने असाइनमेंट पूरे कर सकते हैं।

असाइनमेंट हाथ से लिखे हुए ही जमा करने होंगे। स्टूडेंट्स को अपने स्टडी सेंटर या संबंधित रीजनल सेंटर पर हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। जमा करते समय एनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम कोड, कोर्स कोड और अन्य डॉक्यूमेंट्स साथ लगाना जरूरी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

सम्बंधित खबर

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications