Saurabh Pandey | July 30, 2026 | 11:37 AM IST | 1 min read
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जल्द ही यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक आयोग द्वारा रिजल्ट घोषित करने की तिथि के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 आयोजित की। यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।
श्रेणी | क्वालीफाइंग प्रतिशत | न्यूनतम अंक |
सामान्य | 60% | 90 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 55% | 82.5 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55% | 82.5 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55% | 82.5 अंक |
यूपी टीईटी उन उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी पात्रता परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश में प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षक के तौर पर नियुक्ति पाना चाहते हैं। उम्मीद है कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था जल्द ही अपने आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर UPTET स्कोरकार्ड जारी करेगी।
यूपी टीईटी पात्रता सर्टिफिकेट उन उम्मीदवारों को जारी किया जाता है जो क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करते हैं। यूपी टीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम होती है। सर्टिफिकेट जारी होने का समय रिजल्ट घोषित होने के लगभग 30 दिन बाद का होता है। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट यहां मिलेगी...
July 30, 2026 | 11:37 AM IST
श्रेणी | अर्हकारी प्रतिशत | न्यूनतम अंक |
सामान्य | 60% | 90 अंक |
अनुसूचित जाति (SC) | 55% | 82.5 अंक |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55% | 82.5 अंक |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 55% | 82.5 अंक |
July 30, 2026 | 11:03 AM IST
July 30, 2026 | 10:53 AM IST
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 आयोजित की। यह परीक्षा राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।
July 30, 2026 | 10:48 AM IST
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।