Trusted Source Image

IGNOU: इग्नू ने जुलाई सत्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ाई

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read

इग्नू ने जुलाई सत्र के सभी ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की आखिरी तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 16 अगस्त आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। (आधिकारिक वेबसाइट)
इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई सत्र के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में चलाए जा रहे सभी नोटिफाइड कार्यक्रमों में नए एडमिशन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इस तारीख को बढ़ाने से इच्छुक छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

इग्नू के ओडीएल कार्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

IGNOU July ODL, Online Admission 2026: अपार आईडी अनिवार्य

इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID तैयार रखें। जिन छात्रों को अपनी APAAR ID बनाने में परेशानी हो रही है, वे एडमिशन पोर्टल पर दिए गए सपोर्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडमिशन कन्फर्म होने के बाद छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए भारत सरकार की स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU July ODL, Online Admission 2026: यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रम

यूनिवर्सिटी कई तरह के प्रोग्राम में एडमिशन देती है, जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमबीए, एमसीए, एमकॉम के अलावा अलग-अलग विषयों में कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। हर प्रोग्राम के लिए योग्यता अलग-अलग होती है, इसलिए कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले उस प्रोग्राम के लिए एडमिशन की शर्तों को देख लेना चाहिए।

IGNOU July ODL, Online Admission 2026: जरूरी दस्तावेज

1. पासपोर्ट साइज फोटो

2. स्कैन किया हुआ सिग्नेचर

3. शैक्षणिक योग्यता का सर्टिफिकेट/मार्कशीट

4. अनुभव सर्टिफिकेट, यदि लागू हो

5. एससी/एसटी/ओबीसी/PWBD के लिए कैटेगरी सर्टिफिकेट, यदि लागू हो

6. APAAR/ABC ID

IGNOU July Admission 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

इग्नू में जुलाई सत्र के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये है। यह प्रोग्राम फीस के अलावा है, जो हर कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार फीस जमा करने के बाद, वह सिर्फ एडमिशन कन्फर्म होने से पहले ही वापस की जा सकती है। कन्फर्मेशन के बाद कैंसिलेशन पर प्रोग्राम फीस का 15% हिस्सा काट लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है।

Also read IGNOU BSc Nursing Post Basic result 2026: इग्नू बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी

IGNOU July 2026 Admission: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले इग्नू के समर्थ पोर्टल पर ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए विजिट करें।
  2. ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  3. अब ओटीपी के जरिए रजिस्टर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।
  4. अपनी पसंद का प्रोग्राम चुनें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स, जैसे फोटो, सिग्नेचर और एजुकेशनल सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  6. अंत में प्रोग्राम की फीस जमा करें, एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications