Trusted Source Image

IGNOU ITEP Merit List 2026: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए जारी की ITEP मेरिट लिस्ट, ignou.ac.in पर करें चेक

Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ITEP (बीए/बी.कॉम/बीएससी बीएड) कोर्स की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर 'एडमिशन ऑफर' भेजा जाएगा, जिसके बाद उन्हें तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन फीस भरकर अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवार इग्नू के आधिकारिक घोषणा पोर्टल पर जाकर प्रोग्राम-वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार इग्नू के आधिकारिक घोषणा पोर्टल पर जाकर प्रोग्राम-वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए अपने 'इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम' (ITEP) में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। यह लिस्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब लिस्ट में अपना नाम और सिलेक्शन स्टेटस वेरिफाई कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का चयन इस लिस्ट में हुआ है, उन्हें उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 'ऑफर ऑफ एडमिशन' भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन ऑफर सबसे पहले मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को कैटेगरी-वाइज भेजा जाएगा।

प्रवेश परीक्षा और प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार हुई लिस्ट

यह मेरिट लिस्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करते समय उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार की गई है। इस मेरिट लिस्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को जगह मिली है, जिन्होंने विश्वविद्यालय के पात्रता मानदंडों और कट-ऑफ को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

वेटिंग लिस्ट वाले उम्मीदवारों को भी मिल सकता है मौका

यदि पहली बार में सभी सीटें नहीं भर पाती हैं, तो इग्नू वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को एडमिशन का मौका देगा। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की ओर से आने वाले किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नियमित रूप से अपना ईमेल चेक करते रहें।

इन कोर्सेज के लिए जारी हुई मेरिट लिस्ट

ITEP के तहत निम्नलिखित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है-

B.A. B.Ed.

B.Com. B.Ed.

B.Sc. B.Ed.

Also read DU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला

चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को एडमिशन का ऑफर मिलेगा, उन्हें ईमेल में दी गई समय-सीमा के भीतर ही अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इग्नू ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी परिस्थिति में एडमिशन की आखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर लें और जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें ताकि एडमिशन के समय कोई परेशानी न हो। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान करना होगा। फीस जमा करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं-

  1. क्रेडिट कार्ड (Master/Visa)
  2. डेबिट कार्ड (Master/Visa/Rupay)
  3. नेट बैंकिंग
  4. यूपीआई (UPI)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications