Trusted Source Image

ICAI CA Exam 2026: सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | July 7, 2026 | 05:40 PM IST | 2 mins read

आईसीएआई ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

उम्मीदवारों को 23 से 25 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए अवसर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों को 23 से 25 जुलाई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए अवसर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईसीएआई के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 (बिना विलंब शुल्क के) निर्धारित की गई है।

आईसीएआई ने अधिसूचना में बताया कि जो उम्मीदवार 19 जुलाई तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ 22 जुलाई 2026 तक फॉर्म जमा करने का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के अगले ही दिन यानी 23 जुलाई 2026 से करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी, जो 25 जुलाई 2026 तक लाइव रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म के चुनिंदा विवरणों में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इसके विस्तृत दिशा-निर्देश सुधार विंडो खुलने के साथ ही जारी किए जाएंगे।

ICAI CA Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
  2. यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. नए आवेदकों को पहले 'रजिस्ट्रेशन' विकल्प चुनकर अपना अकाउंट बनाना होगा।
  4. लॉगिन के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
  5. अब मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह समीक्षा कर लें।
  7. इसके बाद उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ICAI CA Application Fees 2026: आवेदन शुल्क

परीक्षा का नाम
आवेदन शुल्क
सीए फाउंडेशन
1,500 रुपये
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप)
1,500 रुपये
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप)
2,700 रुपये
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप)
1,800 रुपये
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप)
3,300 रुपये

CA Foundation Exam Date: सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीखें
सीए फाउंडेशन
2, 5, 7 और 9 सितंबर, 2026

CA Inter Exam Date: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीखें
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I
1, 3 और 6 सितंबर, 2026
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II
8, 10 और 12 सितंबर, 2026

Also read JEECUP Counselling 2026: जीकप काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, सीट अलॉटमेंट डेट 10 जुलाई

CA Final Exam Date: सीए फाइनल परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
परीक्षा की तारीखें
सीए फाइनल ग्रुप I
2, 4 और 6 नवंबर, 2026
सीए फाइनल ग्रुप II
9, 11 और 13 नवंबर, 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications