Delhi Assembly Election के लिए वोटिंग जारी; केजरीवाल ने कहा- आपके मत से तय होगा आपके बच्चों का भविष्य
Santosh Kumar | February 5, 2025 | 12:35 PM IST | 2 mins read
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। करीब 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह (5 फरवरी) से मतदान जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से कहा, "आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं है, यह आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह हर परिवार को अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है।"
केजरीवाल ने आधिकारिक 'X' हैंडल पर पोस्ट करके दिल्ली के मतदाताओं के साथ यह संदेश साझा किया है। दिल्ली में करीब 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इस चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
Delhi Election 2025: लोगों से मतदान करने का आग्रह
अपनी अपील में केजरीवाल ने चुनावों के नैतिक और राजनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दिल्लीवासियों से "झूठ, नफरत और डर की राजनीति" के बजाय "सत्य, विकास और ईमानदारी" को चुनने का आग्रह किया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मतदाताओं से अपील की कि वे न केवल खुद वोट करें बल्कि अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। केजरीवाल ने कहा, "गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।"
Delhi Election Result 2025: 8 फरवरी को घोषित होंगे नतीजे
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मतदाताओं से चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी राजधानी के मतदाताओं से मतदान की अपील की।
इसके अलावा, नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्ली के लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। 70 सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, 13,766 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]MP News: सीएम मोहन यादव आज सरकारी स्कूलों के 7,900 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित करेंगे ई-स्कूटर
योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 7,900 स्टूडेंट्स को निशुल्क ई-स्कूटी वितरित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल