दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा की कई परियोजनाओं का आरंभ व छात्रावास का उद्घाटन किया
Santosh Kumar | October 13, 2026 | 10:43 AM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में बताया कि इसके अलावा ओखला में जी. बी. पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक और एनएसयूटी के मुख्य परिसर में 'एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब' और 'फैकल्टी ऑफिस बिल्डिंग' का शिलान्यास भी किया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा की कई परियोजनाओं की शुरुआत की। रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत द्वारका सेक्टर-16बी में नवनिर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) के पूर्वी परिसर में नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन किया तथा तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 'हाई-टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में बताया कि इसके अलावा ओखला में जी. बी. पंत इंटीग्रेटेड कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक और एनएसयूटी के मुख्य परिसर में 'एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब' और 'फैकल्टी ऑफिस बिल्डिंग' का शिलान्यास भी किया गया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण केंद्रों, छात्रावासों और बेहतर शैक्षणिक परिसरों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा विकसित करने और नए अवसरों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
हाई-टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आधार है।
दिल्ली सीएमओ के बयान के मुताबिक, कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आईटीआई जहांगीरपुरी, धीरपुर (सर सी.वी. रमन आईटीआई) और नरेला में 'हाई-टेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का उद्घाटन किया गया।
इन केंद्रों में औद्योगिक स्वचालन, 'इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स', डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, सीएनसी मशीनिंग, रोबोटिक्स, 3डी स्कैनिंग, स्मार्ट एनर्जी, सौर तकनीक और ऊर्जा दक्षता जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं व हॉस्टल की सुविधाएं
ओखला में जी. बी. पंत एकीकृत महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक परियोजना के तहत इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, कौशल विकास और अनुसंधान सुविधाओं को एकीकृत परिसर में विकसित किया जाएगा।
इसमें आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय और छात्रावास जैसी सुविधाएं होंगी। बयान में कहा गया है कि द्वारका के सेक्टर-16बी में नवनिर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय में छठी से 12वीं कक्षा तक के 2,000 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता है।
इस विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्यिक एवं कला के विषय उपलब्ध हैं। दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार नरेला, हरि नगर और शाहदरा सहित विभिन्न स्थानों पर आईटीआई संस्थानों को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित कर रही है।
अगली खबर
]आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी ने जॉइंट डॉक्टोरल डिग्री प्रोग्राम के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
यह दोनों संस्थानों के बीच एकेडमिक और रिसर्च सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। इस समझौते पर कनाडा के कैलगरी में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र