Trusted Source Image

आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी ने जॉइंट डॉक्टोरल डिग्री प्रोग्राम के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Santosh Kumar | October 8, 2026 | 05:38 PM IST | 2 mins read

यह सहयोग उभरते और रणनीतिक रूप से अहम क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देगा, जिनमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट, क्लीन एनर्जी, सर्कुलर इकोनॉमी, पानी और वेस्ट-वॉटर मैनेजमेंट, और जरूरी मिनरल्स शामिल हैं।

इस समझौते पर कनाडा के कैलगरी में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। (इमेज-आधिकारिक)
इस समझौते पर कनाडा के कैलगरी में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। (इमेज-आधिकारिक)

कैलगरी: आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी ने एक जॉइंट डॉक्टोरल डिग्री प्रोग्राम के लिए समझौता किया है। यह दोनों संस्थानों के बीच एकेडमिक और रिसर्च सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। इस समझौते पर कनाडा के कैलगरी में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।

संयुक्त डॉक्टरेट डिग्री प्रोग्राम को एकेडमिक आदान-प्रदान को गहरा करने, मिलकर रिसर्च को मजबूत करने और ग्लोबल स्तर पर काम आने वाली टेक्नोलॉजी के विकास को बढ़ावा देने के एक मंच के तौर पर देखा जा रहा है।

रणनीतिक क्षेत्रों में रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

यह सहयोग उभरते और रणनीतिक रूप से अहम क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देगा, जिनमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट, क्लीन एनर्जी, सर्कुलर इकोनॉमी, पानी और वेस्ट-वॉटर मैनेजमेंट, और जरूरी मिनरल्स शामिल हैं।

इसके अलावा, भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जुड़ी टेक्नोलॉजी में भी रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पार्टनरशिप रिसर्च को टेक्नोलॉजी-आधारित समाधानों में बदलने पर खास ज़ोर देती है।

संयुक्त डॉक्टरेट डिग्री प्रोग्राम के जरिए, रिसर्च करने वालों को जॉइंट सुपरविजन, अलग-अलग विषयों की रिसर्च से जुड़ने का मौका और दोनों संस्थानों के एकेडमिक और रिसर्च इकोसिस्टम तक पहुंच का फायदा मिलेगा।

Also readजामिया स्कूल ने आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर शुरू किए 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए सर्टिफिकेट कोर्स

समारोह में दोनों संस्थानों के प्रमुख शामिल

कैलगरी में आयोजित इस समारोह में आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर प्रो. के.के. पंत; इंटरनेशनल रिलेशंस के डीन प्रो. करुण रावत; एकेडमिक अफेयर्स के डीन प्रो. नवीन नवानी; प्रो. सिद्धार्थ खरे; और प्रो. कोमल त्रिपाठी मौजूद रहे।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी की ओर से डॉ. सैंड्रा डेविडसन (प्रो. और वाइस-प्रोवोस्ट - एकेडमिक), डॉ. तारा बीटी (प्रो. और डीन - फैकल्टी ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज), डॉ. एंडर्स नाइग्रेन (डीन - शुलिच स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) और अन्य शामिल हुए।

दोनों संस्थानों के प्रमुखों की प्रतिक्रिया

आईआईटी रुड़की के निदेशक ने कहा, “यह संयुक्त डॉक्टरेट उपाधि कार्यक्रम आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी के बीच अधिक गहरी और रणनीतिक शैक्षणिक साझेदारी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी की प्राध्यापक डॉ. सैंड्रा डेविडसन ने कहा, "यह डॉक्टरेट विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों के लिए एक साथ सीखने, खोज करने और महत्वपूर्ण अनुसंधान प्रश्नों का समाधान करने के सार्थक अवसर सृजित करेगा।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications