Trusted Source Image

JEE Main 2027: जेईई मेन सत्र-1 आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू, 29 नवंबर तक कर सकेंगे करेक्शन

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन सेशन-1 के आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 29 नवंबर तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

जेईई मेन 2027 सेशन 1 आवेदन सुधार सुविधा का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई मेन 2027 सेशन 1 आवेदन सुधार सुविधा का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जॉइंस एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2027 सेशन-1 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण सुधारने की सुविधा शुरू कर दी है। जेईई मेन के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 (रात 11:50) बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म के विवरणों में सुधार कर सकते हैं।

परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 29 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे) के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन फॉर्म में सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह वन-टाइम सुविधा है, इसलिए सुधार सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक चेक कर लें क्योंकि एक बार फॉर्म सुधारकर जमा करने के बाद वह फ्रीज हो जाएगा।

JEE Main 2027: करेक्शन विवरण

बदलाव की अनुमति / नियम
संबंधित विवरण (फील्ड्स)
अभ्यर्थियों को इन विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी
मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, पता (स्थायी और वर्तमान), आपातकालीन संपर्क विवरण, अभ्यर्थी की फोटो
अभ्यर्थी इनमें से किसी एक विवरण में ही बदलाव कर सकेंगे
अभ्यर्थी का नाम या पिता का नाम या माता का नाम
अभ्यर्थी इन सभी विवरणों में बदलाव कर सकेंगे
कक्षा 10वीं / समकक्ष विवरण, कक्षा 12वीं / समकक्ष विवरण, पात्रता का राज्य कोड
स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहरों के विकल्प बदलने की अनुमति होगी।
परीक्षा शहर
अभ्यर्थी इन सभी विवरणों में बदलाव कर सकेंगे
जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी / PwBD (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं है), हस्ताक्षर, परीक्षा का माध्यम
अभ्यर्थी इन विवरणों में बदलाव कर सकेंगे
पेपर 1 या पेपर 2A या पेपर 2B का चयन

JEE Main 2027: आवेदन सुधार प्रक्रिया जानें

  1. एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  3. जेईई मेन एप्लिकेशन फॉर्म 2027 में सुधार' वाले लिंक को खोलें।
  4. पहले से मौजूद जानकारी को देखें और जिन फील्ड्स में बदलाव की अनुमति है, उनमें सुधार करें।
  5. अब बदली गई जानकारी के लिए अगर कोई शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान करें।
  6. इसके बाद सुधारे गए एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
  7. अंत में अपडेट किए गए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।

Also read IIT Offshore Campus In Nepal: नेपाल में खुलेगा आईआईटी का ऑफशोर कैंपस, पीएम मोदी ने किया ऐलान

JEE Main 2027 Exam Schedule: परीक्षा तिथि

जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को भारत भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और देश के बाहर 09 शहरों में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google