Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 02:23 PM IST | 1 min read
एचएसएससी पीएसटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती के तहत फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। आयोग इन तीनों पदों के लिए 28 नवंबर, 2026 को दोबारा पीएसटी आयोजित करेगा।
एचएसएससी ने कहा कि, “अनुपस्थित उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा कोई मौका नहीं दिया जाएगा।” इन कैंडिडेट के लिए आयोग अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगा।
नोटिस के अनुसार, “वन विभाग के विभिन्न पदों (विज्ञापन संख्या 13/2024, 02/2026 और 04/2026) के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने के संबंध में आयोग ने उन पुरुष उम्मीदवारों को पीएसटी देने का एक आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है, जो पीएसटी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहे थे।”
एचएसएससी पीएसटी के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 07:00 बजे होगा और सुबह 8:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आयोग की ओर से उम्मीदवारों को डाक या ईमेल के माध्यम से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एचएसएससी की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
पहले आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित उम्मीदवारों का पीएसटी शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| पद का नाम | विज्ञापन संख्या | कैटेगरी नंबर | अनुपस्थित अवधि | अनुपस्थित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तिथि | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
डिप्टी रेंजर (Deputy Ranger) | 13/2024 | 03 | 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक | 28 नवंबर, 2026 | प्रवेश पत्र के अनुसार (As per Admit Card) |
फॉरेस्टर (Forester) | 02/2026 | 01 | |||
वन रक्षक (Forest Guard) | 04/2026 | 12 |