DDU Exam Form 2026: डीडीयू विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, 21 मार्च से पोर्टल फिर होगा सक्रिय
Abhay Pratap Singh | March 20, 2026 | 06:39 PM IST | 1 min read
डीडीयू परीक्षा फॉर्म 2026 भरने की सुविधा सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली: दीनदयाल उपाध्याय (DDU) गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम सूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं 21 मार्च 2026 से पुनः सक्रिय होने वाले पोर्टल के माध्यम से अपने परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
यह निर्णय विश्वविद्यालय एवं संबद्ध राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीडीयू परीक्षा फॉर्म 2026 भरने की सुविधा सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने अभी तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे विस्तारित अवधि के दौरान आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। डीडीयू ने सभी संबंधित महाविद्यालयों से छात्रों को समय पर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जागरूक करने की अपील की है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों जैसे स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर को छोड़कर) के पात्र छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल 21 मार्च से 25 मार्च 2026 तक विस्तारित किया जा रहा है।”
डीडीयू प्रशासन ने यह भी कहा कि अंतिम तिथि के बाद फॉर्म भरने के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इससे पहले, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी द्वारा पात्र विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा फार्म शुल्क (विलंब शुल्क 500 रूपये सहित) जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट डीडीयू की वेबसाइट ddugu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’