Live

CUET UG 2026 Result Live: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब आएगा? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | June 18, 2026 | 02:00 PM IST | 2 mins read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर CUET UG 2026 के परिणाम और फाइनल आंसर-की जारी करेगी, जिसे छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए देख सकेंगे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय स्तर की काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य होगा।

CUET UG 2026 College Predictor

Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.

Try Now
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 जून को जारी की गई थी(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (CUET UG 2026) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम के साथ ही एनटीए परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा।

एनटीए द्वारा अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी 2026 का रिजल्ट जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम अगले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

CUET UG 2026 Result: रिजल्ट के साथ आएगी फाइनल आंसर-की

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 जून को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। छात्रों से प्राप्त चुनौतियों/आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अब एनटीए फाइनल आंसर-की तैयार कर चुका है, जिसे रिजल्ट के साथ ही रिलीज किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस फाइनल आंसर-की को किसी भी परिस्थिति में दोबारा चुनौती नहीं दी जा सकती।

Also read UGC-NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 जून से परीक्षा

CUET UG 2026 Result: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'CUET UG 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन स्क्रीन पर अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. अब विवरण सबमिट करते ही आपका CUET UG 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अब अपने सीयूईटी यूजी रिजल्ट का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सीयूईटी यूजी 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करेगी, जिसके अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट के साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, और परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को आगे दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

June 18, 2026 | 02:00 PM IST

common university entrance test: सीयूईटी रिजल्ट कैसे देखें?

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
  • सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड जांचें व डाउनलोड करें।

June 18, 2026 | 01:34 PM IST

cuet 2026 ka result kab aaega

सीयूईटी यूजी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार की गई संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और जारी किया जाएगा। एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।

June 18, 2026 | 01:00 PM IST

CUET UG 2026 Result: इन 3 राज्यों से आए सबसे ज्यादा आवेदन

सीयूईटी यूजी 2026 में कुल आवेदनों का लगभग 43% हिस्सा सिर्फ तीन राज्यों से आया है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (3.85 लाख), दिल्ली (1.44 लाख) और बिहार (1.44 लाख) से सबसे ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसके चलते इन राज्यों में कट-ऑफ काफी ऊंची रहने की उम्मीद है।

June 18, 2026 | 12:30 PM IST

CUET UG 2026 Result: पंजीकृत छात्रों की संख्या

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2026 के लिए इस बार रिकॉर्ड 15,68,866 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। पिछले साल (2025) के 13.54 लाख रजिस्ट्रेशन के मुकाबले इस साल आवेदकों की संख्या में 2.14 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

June 18, 2026 | 12:00 PM IST

CUET UG Result 2026: जानिए कुल विषयों के आधार पर कैसे तय होते हैं मार्क्स

सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए 250 अंक निर्धारित हैं। यदि आपने 3 विषयों की परीक्षा दी है तो कुल अंक 750 होंगे, वहीं 4 विषयों के लिए 1000 अंक और 5 विषयों के लिए कुल 1250 अंक निर्धारित किए गए हैं।

June 18, 2026 | 11:39 AM IST

Cuet ug 2026 result live: रिजल्ट क्रेडेंशियल्स रखें तैयार

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक cuet.nta.nic.in पर जाएं, होमपेज पर 'CUET UG 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

June 18, 2026 | 11:00 AM IST

CUET UG 2026 Result: स्कोरकार्ड विवरण

सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड पर उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, प्रतिशत अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी देखी जा सकती है। CUET UG 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद, भाग लेने वाले विश्वविद्यालय प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों के प्रवेश पोर्टल पर अलग से पंजीकरण करना होगा।

June 18, 2026 | 10:47 AM IST

CUET UG 2026 Result: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'CUET UG 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन स्क्रीन पर अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. अब विवरण सबमिट करते ही आपका CUET UG 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अब  अपने सीयूईटी यूजी रिजल्ट का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

June 18, 2026 | 10:42 AM IST

CUET UG 2026 Result: रिजल्ट के साथ आएगी फाइनल आंसर-की

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 9 जून को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। छात्रों से प्राप्त चुनौतियों/आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अब एनटीए फाइनल आंसर-की तैयार कर चुका है, जिसे रिजल्ट के साथ ही रिलीज किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस फाइनल आंसर-की को किसी भी परिस्थिति में दोबारा चुनौती नहीं दी जा सकती।

June 18, 2026 | 10:35 AM IST

CUET UG 2026 Result Live: जल्द जारी होगा रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक (CUET UG 2026) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम के साथ ही एनटीए परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]