Trusted Source Image

UGC-NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 -30 जून तक परीक्षा

Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 17 जून 2026 को यूजीसी नेट (UGC-NET) जून परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

इससे पहले, एनटीए ने 10 जून 2026 को ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दे दी थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
इससे पहले, एनटीए ने 10 जून 2026 को ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दे दी थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ उसमें दिए गए अंडरटेकिंग को भी अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर छपे दिशा-निर्देशों और निर्देशों को बेहद ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा के दिन उनका कड़ाई से पालन करना होगा।

UGC-NET June 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक या कैंडिडेट एक्टिविटी लॉन पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अब एडमिट कार्ड के साथ दिए गए जरूरी 'अंडरटेकिंग' को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

UGC-NET June 2026 Exam Dates: इन तारीखों पर आयोजित होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को विभिन्न पालियों में निर्धारित है। इससे पहले, एनटीए ने 10 जून 2026 को ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दे दी थी।

Also read HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम

UGC-NET June 2026: हेल्पलाइन पर करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है या एडमिट कार्ड में दर्ज विवरणों में कोई विसंगति (गलती) नजर आती है, तो वे सीधे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर अपनी समस्या लिखकर ईमेल भेज सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications