CUET PG Result 2024: सीयूईटी पीजी रिजल्ट आज रात तक एनटीए करेगा जारी
Abhay Pratap Singh | April 12, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 (सीयूईटी पीजी 2024) परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च तक किया गया था।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज रात तक सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीयूईटी पीजी 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी।
जारी सूचना में कहा गया कि, “एनटीए आज रात तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करने के लिए काम कर रहा है। इन अंकों का उपयोग कई भारतीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीयूईटी पीजी में बैठने वाले सभी आवेदकों को शुभकामनाएं।”
सीयूईटी पीजी परीक्षा में 4.62 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। सीयूईटी पीजी एग्जाम देश भर के 302 एग्जाम सेंटर्स और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा सीयूईटी फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 सीबीटी ( कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में तीन पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से रात 10:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित हुई। इसके अलावा तीसरी पाली का आयोजन शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक किया गया।
CUET PG 2024 Result: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'CUET PG 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट लॉगिन विवरण दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर सीयूईटी पीजी 2024 रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]BSEB OFSS Admission 2024: बिहार में ओएफएसएस के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार राज्य के विद्यालयों में ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स के माध्यम से कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र www.ofssbihar.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’