CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | January 13, 2026 | 04:27 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 75 प्रश्न होंगे। भाषा विषयों से संबंधित प्रश्नों और आचार्य शास्त्र के प्रश्नों को छोड़कर, प्रश्न पत्रों के लिए किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर अंग्रेजी संस्करण को ही अंतिम माना जाएगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का कल 14 जनवरी आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही CUET PG - 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। CUET PG – 2026 में कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं।
CUET PG 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क (दो टेस्ट पेपर्स तक)
|
अतिरिक्त टेस्ट पेपर का शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)
|
|
सामान्य (General)
|
1400
रुपये
|
700 रुपये
|
|
सामान्य-EWS / OBC-NCL
|
1200
रुपये
|
600
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / थर्ड जेंडर
|
1100
रुपये
|
600
रुपये
|
|
दिव्यांग (PwD/ PwBD)
|
1000
रुपये
|
600
रुपये
|
|
भारत के बाहर
|
7000
रुपये
|
3500
रुपये
|
CUET PG 2026: एडमिट कार्ड विवरण
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET PG 2026: परीक्षा तिथि, विवरण
CUET PG 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कई शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है, इसलिए पात्रता के लिए समय पर आवेदन जमा करना महत्वपूर्ण है। CUET PG 2026 परीक्षा दो घंटे की होती है और इसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनका कुल अंक 300 होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। परीक्षाएं देशभर के 200 से अधिक शहरों में कई चरणों में आयोजित की जाती हैं।
CUET PG-2026 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी) होगा, सिवाय भाषाओं, एम.टेक/उच्च विज्ञान और आचार्य विषयों -हिंदू अध्ययन, बौद्ध अध्ययन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को छोड़कर। एम.टेक/उच्च विज्ञान के प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होंगे।
मानविकी, विज्ञान और सामान्य विषयों के प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। सभी प्रश्न पत्रों में प्रश्नों की शुद्धता के लिए अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा। भाषा विषयों को छोड़कर।
CUET PG 2026: मार्किंग स्कीम
प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक दिए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 1 अंक काटा जाएगा।अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए, उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा।
अगली खबर
]GATE Admit Card 2026: गेट एडमिट कार्ड gate2026.iitg.ac.in पर जारी, 7 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम, जानें शेड्यूल
आईआईटी गेट 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी किए गए हैं। गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें