Santosh Kumar | January 13, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read
जैम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 का एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम सेंटर और चुने गए टेस्ट पेपर जैसी जानकारी शामिल है।
जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जैम परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और दूसरे संस्थानों में एमएससी और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है।
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी डिटेल्स को चेक करें। यदि इसमें कोई गलती मिलती है, तो jam2026@iitb.ac.in पर संपर्क करें। IIT जैम परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
जैम परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा केंद्र पर चेक किया जाएगा, और इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। आईआईटी जैम परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए होगी। प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे जिनमें मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे।